मोहली और एजुकेशन बोर्ड कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में 10 सितंबर को बिजली रहेगी बंद

9 सितंबर: विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव कार्य के चलते 10 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्त होने तक 63 केवी लोअर मोहल, 250 केवी लोअर मोहली-1 और 400 केवी एजुकेशन बोर्ड कॉलोनी आदि ट्रांसफार्मरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इनमें मस्जिद के आसपास, मोहली तथा सरीन होटल के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने अथवा किसी अन्य आकस्मिक स्थिति के कारण निर्धारित कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है। सहायक अभियंता ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *