मस्तपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में 10 सितंबर को आठ घंटे बिजली रहेगी बंद

9 सितंबर: विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव कार्य के चलते 10 सितंबर को 250 केवीए डीटीआर मस्तपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि मस्तपुर, इच्छी, कंद्रेहर, अपर चेतरू सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने लोगों से रखरखाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

सहायक अभियंता ने बताया कि यदि मौसम खराब रहा तो निर्धारित कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *