सोलन में चाकूबाजी के बाद फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, सुरक्षा को लेकर महिलाओं में रोष

5 सितंबर: सोलन में शुक्रवार को हुई चाकूबाजी की घटना के बाद शनिवार को फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर जांच से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य और नमूने एकत्र किए।

घटना के बाद क्षेत्र की महिलाओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग वे पहले भी पुलिस के समक्ष उठा चुकी हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई।

महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *