शिक्षक दिवस पर हिमाचल के 26 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

4 सितम्बर: प्रदेश के 26 शिक्षकों को 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें कॉलेज वर्ग के दो प्रधानाचार्य, तीन शिक्षक और स्कूल शिक्षा विभाग के 21 शिक्षक एवं प्राचार्य शामिल हैं। शिक्षा सचिव की ओर से वीरवार देर शाम पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई।

कॉलेज वर्ग में राजकीय महाविद्यालय रामपुर के प्राचार्य डॉ. पंकज और राजकीय महाविद्यालय जुखाला, बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा को पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, कॉलेज फैकल्टी वर्ग में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के रसायन विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. समजीत सिंह ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय चंबा के हिंदी के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रशांत रमन रवि और राजकीय महाविद्यालय नादौन के रसायन विज्ञान के सहायक प्रोफेसर रविकांत का चयन हुआ है।

स्कूल शिक्षा विभाग की सामान्य पुरस्कार श्रेणी में कांगड़ा से तिलक राज, किन्नौर से अजय कुमार, किरण कुमार, राकेश कुमार, संजय कुमार नेगी, मनोज कुमार और इंदर प्रकाश, बिलासपुर से जगदीश कुमार, मंडी से रोहन लाल, हमीरपुर से राकेश सिंह व पूर्णिमा कुमारी, लाहौल-स्पीति से खेछोक जांगपो, शिमला से चमन लाल व लोकिंदर सिंह तथा सिरमौर से सृष्टि शर्मा को चुना गया है।

विशेष पुरस्कार श्रेणी में सोलन की रोशनी देवी, शिमला की सारिका आहूजा, बलवंत झौटा और वीरेंद्र चौहान, बिलासपुर की स्नेह लता तथा मंडी के ललित कुमार को सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *