बोह घाटी के कुशपाल सिंह बने अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला कांगड़ा अध्यक्ष

2 सितंबर ,तरसेम जरयाल : अखिल भारत हिंदू महासभा ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए बोह घाटी के द्रमण निवासी कुशपाल सिंह को जिला कांगड़ा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की सूचना के बाद समर्थकों, शुभचिंतकों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कुशपाल सिंह का क्षेत्र के लोगों के साथ लंबे समय से सामाजिक जुड़ाव रहा है। विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ निरंतर संवाद और संपर्क के चलते संगठन ने उन्हें जिला कांगड़ा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कुशपाल सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना और जनहित से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

कुशपाल सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं और समाज के साथ बेहतर संबंधों पर निर्भर करती है। ऐसे में वह सभी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों के साथ समन्वय बनाकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

कुशपाल सिंह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके सामाजिक अनुभव और सक्रियता से संगठन को जिला कांगड़ा में नई मजबूती मिलेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *