समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

3 सितंबर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में समाज शास्त्र शिक्षकों के 108 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती पोस्ट कोड-26029 के तहत फिक्स मानदेय के आधार पर की गई।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि भर्ती के लिए कुल 439 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 374 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के आधार पर 225 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए चयनित किया गया था।

24 और 25 अगस्त को आयोजित दस्तावेजों की जांच के बाद कुल 107 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद रिक्त रह गया।

आयोग ने अंतिम परिणाम अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। इसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों की जानकारी दी गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *