बरोटीवाला में एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार

1 सितंबर, कविता शांति गौतम : औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में विजीलैंस टीम ने एक महिला पटवारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई विजीलैंस थाना बद्दी के प्रभारी अनिल मेहता की टीम ने शिकायत के आधार पर की।

जानकारी के अनुसार बरोटीवाला निवासी एक व्यक्ति ने विजीलैंस को शिकायत दी थी कि उसके एक काम को करने की एवज में पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को एक लाख रुपये लेकर महिला पटवारी के पास भेजा।

जैसे ही महिला पटवारी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से तैयार विजीलैंस टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए।

विजीलैंस के अनुसार आरोपी महिला पटवारी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रिमांड के दौरान रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। आईजी विजीलैंस बिमल गुप्ता ने महिला पटवारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े जाने की पुष्टि की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *