सात स्वर्ण पदकों के साथ धर्मशाला कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन

31 अगस्त, तरसेम जरयाल : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के 1 एचपी (जी) बटालियन एनसीसी, सोलन के सात कैडेट्स ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (ATC-247) में भाग लेकर विभिन्न खेल, सांस्कृतिक और प्रतियोगितात्मक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन किया। यह शिविर बक साहिब, सिरमौर में आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान कैडेट्स ने रस्साकशी, पोस्टर मेकिंग और सोलो डांस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की। कैडेट्स ने कुल सात स्वर्ण पदक हासिल किए। इनमें रस्साकशी, पोस्टर मेकिंग और सोलो डांस समेत अन्य प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।

कैडेट प्रज्ञा का चयन बेस्ट कैडेट श्रेणी के लिए किया गया, जबकि कैडेट मनीषा का चयन RDC Selection Camp के लिए ड्रिल श्रेणी में हुआ। दोनों कैडेट्स आगामी स्तर पर अपने महाविद्यालय और बटालियन का प्रतिनिधित्व करेंगी।

महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह भी रही कि सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) कैरिन को ATC-247 की कैंप सीनियर नियुक्त किया गया। उन्होंने लगभग 25 संस्थानों के 600 कैडेट्स से संबंधित जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपने नेतृत्व, अनुशासन और प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया।

कैंप सीनियर के रूप में उनकी समर्पित सेवा, उत्कृष्ट नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान के लिए कैंप कमांडेंट कर्नल विवेक भटारा ने SUO कैरिन को स्वर्ण पदक एवं NCC Mug से सम्मानित किया।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश पठानिया एवं एनसीसी कैप्टन डॉ. मोनिका शर्मा ने कैडेट्स की शानदार उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कैडेट्स को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं बटालियन का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *