करसोग में देर रात पलटी कार, एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर घायल

2 सितंबर: मंडी जिला के करसोग उपमंडल के माहूनाग के समीप देर रात एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार कार नंबर HP 30-8165 माहूनाग के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में मोहन सिंह मेहरन की मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार विनीत और चुड़ामणी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही करसोग पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *