सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़ रुपये

27 अगस्त: एच.पी. स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड, शिमला ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जरूरतमंद लोगों की सहायता के इस पुनीत कार्य में योगदान देने के लिए निगम का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त लोगों को सहायता प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन विशाल चंबियाल भी मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *