26 अगस्त, कविता शान्ति गौतम : ‘राष्ट्र संवाद’ के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार देवानंद को मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया है।
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी, उपाध्यक्ष शांति स्वरूप गौतम और प्रवक्ता मनोज गोयल ने देवानंद के मनोनयन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवानंद वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं तथा उन्हें पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रेड यूनियन आंदोलन का भी लंबा अनुभव है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि देवानंद ने पत्रकारों के अधिकारों और हितों से जुड़े आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई है। पत्रकारों की समस्याओं को समझने, उन्हें संगठित करने और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता और पत्रकार संगठनों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे में अनुभवी एवं सक्रिय पत्रकारों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। देवानंद के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और पत्रकार आंदोलन के प्रति प्रतिबद्धता से मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।
संजय राठी ने विश्वास जताया कि देवानंद अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करेंगे तथा देशभर के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और पत्रकार हितों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।