हमीरपुर में 27 अगस्त को निकलेगी नशा विरोधी जागरूकता रैली

25 अगस्त: हमीरपुर में प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त अभियान के तहत 27 अगस्त को नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम शाम करीब 4 बजे गांधी चौक से शुरू होगा, जिसमें 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं के साथ सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

गांधी चौक पर गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और युवा गांधी चौक से स्कूल मैदान तक जागरूकता रैली निकालेंगे। स्कूल मैदान में नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई जाएगी।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने विभिन्न विभागों और शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों को अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को खत्म करने के लिए युवाओं सहित प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता जरूरी है।

बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, सीएमओ डॉ. सतीश कुमार फोतेदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *