पीएनबी के जीएम ने प्राथमिक स्कूल घरथेड़ी को भेंट किए कंप्यूटर

25 अगस्त: पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने सोमवार को बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर का दौरा किया और कार्यालय की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक पाठशाला घरथेड़ी का दौरा कर पंजाब नेशनल बैंक की ओर से स्कूल को कंप्यूटर भेंट किए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं अन्य सामग्री भी वितरित की। साथ ही, स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख अरविंद यादव, उप प्रमुख पोविंदर ठाकुर, अग्रणी जिला प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल, मुख्य प्रबंधक अखिल गंगवार, बैंक के अन्य अधिकारी, स्कूल के शिक्षक तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *