19 अगस्त: धर्मशाला स्थित एसपी कार्यालय में कांगड़ा पुलिस के लिए गौरवपूर्ण अवसर रहा, जहां हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार और हेड कांस्टेबल नवीन को पदोन्नति देकर सहायक उपनिरीक्षक (ASI) बनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित पिपिंग समारोह में एसपी कांगड़ा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने दोनों नवपदोन्नत एएसआई को नई रैंक के प्रतीक चिन्ह लगाए। अधिकारियों ने उन्हें पदोन्नति पर बधाई देते हुए नई जिम्मेदारियों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दोनों अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हुए जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।