18 अगस्त: शाहपुर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर व्यापारियों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव करवाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
इसी संबंध में व्यापारियों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श और चुनाव प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में चुनाव की रूपरेखा और विभिन्न पदों के लिए नामांकन सहित अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा की जाएगी। 


जारी सूचना के अनुसार बैठक 20 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे कालीनाथ मंदिर में आयोजित होगी। व्यापार मंडल के पदों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यापारी बैठक में उपस्थित होकर अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं।
व्यापार मंडल ने सभी व्यापारी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। व्यापार मंडल को व्यापारियों के अधिकारों की आवाज मजबूत करने, उनकी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने तथा बाजार के विकास और व्यापारिक हितों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है।