18 अगस्त: , नरेश मलोटिया: नादौन और गगाल के बीच नादौन-ज्वालामुखी बाईपास चौक के पास ‘ELITE NEW ERA’ इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स सेंटर का शुभारंभ यज्ञ-हवन के साथ हुआ। इस दौरान वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच केंद्र की सफलता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
‘ELITE NEW ERA’ का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन से अंग्रेजी भाषा के प्रति झिझक और डर को दूर कर उन्हें आसान एवं सरल तरीके से अंग्रेजी बोलने में दक्ष बनाना है। संस्थान का मानना है कि अंग्रेजी भाषा आज शिक्षा और करियर के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
शुभारंभ समारोह के दौरान प्रशिक्षिका पूनम शर्मा ने कहा कि कई विद्यार्थी अंग्रेजी बोलने में झिझक के कारण अपनी प्रतिभा को सामने नहीं ला पाते। ऐसे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें बिना किसी संकोच के अंग्रेजी बोलने के लिए तैयार करना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यहां ऐसा वातावरण उपलब्ध करवाया जाएगा, जहां विद्यार्थी अंग्रेजी को बोझ न समझकर एक उपयोगी कौशल के रूप में सीख सकें।
संस्थान में अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में बच्चों के अनुकूल पाठ्यक्रम और सरल शिक्षण विधियों के माध्यम से अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए दो दिन की निःशुल्क डेमो क्लास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
‘ELITE NEW ERA’ केंद्र नादौन-ज्वालामुखी बाईपास चौक के पास स्थित ‘शिव निवास’ भवन में खोला गया है। नादौन और गगाल सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह स्थान आसानी से सुलभ है। स्थानीय लोगों ने केंद्र की शुरुआत की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में बेहतर दक्षता हासिल करने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार साबित होगी।