हिमाचल निकेतन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द पूरा करने के निर्देश

14 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि करीब 190 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा हिमाचल निकेतन अब पूर्णता की ओर है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल निकेतन में 107 कमरे सहित आधुनिक आवासीय सुविधाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह भवन दिल्ली आने वाले हिमाचलवासियों के लिए सुविधाजनक ठहराव स्थल उपलब्ध करवाने के साथ प्रदेश की पहचान और गौरव का प्रतीक भी बनेगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल निकेतन प्रदेशवासियों के अपनेपन और स्वाभिमान का साकार रूप है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य के शेष कार्यों को जल्द पूरा करने तथा निर्माण में गुणवत्ता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *