12 अगस्त: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने आलमपुर में कार्रवाई करते हुए 7.01 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 11 अगस्त 2026 को पुलिस चौकी आलमपुर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्यास नदी पुल, आलमपुर के पास टैक्सी नंबर HP01DA-1047 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान विषाल कुमार (28) निवासी आलमपुर के कब्जे से 7.01 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार नशीले पदार्थ को सिगरेट के डिब्बे में छिपाकर रखा गया था।
पुलिस ने बरामद चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 61/2026 के तहत धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास नशीला पदार्थ कहां से पहुंचा और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।