नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर तक एमडीआर सड़क बंद

5 अगस्त: नगरोटा बाइपास क्षेत्र में प्रस्तावित वाहन ओवरपास (वीओपी) के निर्माण कार्य के चलते मौजूदा एमडीआर सड़क को करीब एक महीने के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया जाएगा।

जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को देखते हुए जन सुरक्षा और निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करवाने के लिए यह आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक नगरोटा बाइपास क्षेत्र में स्थित मौजूदा एमडीआर सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

इस दौरान वाहनों की आवाजाही को कवाड़ी गांव-चाहड़ी गांव-भट्टू चौक-रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *