सिरमौर में बारिश बनी हादसे की वजह, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत

4 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मंगलवार सुबह बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पच्छाद उपमंडल के डिगरी सरजेट गांव में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6 बजे डिगरी सरजेट निवासी तीन लोग कार (HP52A 6482) में मढ़ीघाट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण कार सड़क पर फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके कारण घायलों को उपचार मिलने में देरी हुई।

हादसे में तपेंद्र सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी डिगरी सरजेट गंभीर रूप से घायल हुए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी प्रभा देवी का सिविल अस्पताल सराहां में उपचार चल रहा है। वहीं, कार चालक बलवंत सिंह निवासी मरयोग की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *