शहीदी दिवस पर शहीदी पार्क बद्दी में रोपे 21 पौधे, 1100 ट्री मिशन को मिल रही रफ्तार

1 अगस्त , कविता शान्ति गौतम : पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर बद्दी स्थित बीबीएनडीए शहीदी पार्क में 1100 ट्री मिशन के तहत 21 पौधे रोपे गए। इस दौरान युवाओं और समाजसेवियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर बीबीएन के समाजसेवी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

स्वस्तिक गौतम ने कहा कि करीब आठ वर्ष पहले उनके पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इसी पार्क में पौधे रोपे थे। आज स्वयं इस पार्क में पौधारोपण करने का अवसर मिलना उनके लिए प्रसन्नता और सौभाग्य की बात है।

उन्होंने बताया कि 1100 ट्री मिशन के तहत अब तक 711 पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बद्दी और आसपास के क्षेत्रों में भविष्य में भी पौधारोपण अभियान जारी रखा जाएगा, ताकि क्षेत्र को अधिक हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सके।

पौधारोपण अभियान में समाजसेवी विकास कुमार, लखन भारद्वाज, अमित कुमार, अंकित, आशु, धीरज, तनु, गीता, बिमला, आदर्श चौधरी बबलू हीरो, अंकित चौधरी सिटी फैशन, हिम टेक्नो सेल्स, सतेंद्र जुड़ी, कार्तिक आंगनबाड़ी, ध्रुव, साहिल चन्दौसी, प्रेम गौतम, मुनीश गुलेरिया और शेर सिंह सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा पेड़ों के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *