1 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय जूडो खिलाड़ियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने महिला 48 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर अस्मिता डे को हार्दिक बधाई दी। वहीं, पुरुष 60 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में भारत के लिए पांचवां स्वर्ण पदक जीतने वाले हर्ष सिंह को भी शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने महिला 57 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को भी बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने अदम्य साहस, अथक संघर्ष और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। उनकी यह उपलब्धि देश के लिए गौरव का विषय है और युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।