सुंदरनगर में एमएसएमई उद्यमियों को डिजिटल कारोबार और सरकारी योजनाओं का मिला प्रशिक्षण

30 जुलाई: जिला उद्योग केंद्र, मंडी की ओर से स्मार्ट एमएसएमई (एमएसएमई प्रदर्शन संवर्धन एवं तीव्रता कार्यक्रम) के तहत सुंदरनगर में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 50 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं, डिजिटल सेवाओं और आधुनिक विपणन के अवसरों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यशाला के दौरान उद्योग विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने उद्यमियों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल के माध्यम से सरकारी खरीद प्रक्रिया में भाग लेने, ऑनलाइन पंजीकरण, निविदा प्रक्रिया और डिजिटल मार्केटिंग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही स्मार्ट एमएसएमई और रैम्प (RAMP) कार्यक्रम के तहत उपलब्ध वित्तीय सहायता, क्षमता विकास और व्यवसाय विस्तार से जुड़े विभिन्न प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

विशेषज्ञों ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और सरकारी योजनाओं का प्रभावी उपयोग कर एमएसएमई इकाइयां अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ नए बाजारों तक पहुंच बना सकती हैं। उन्होंने उद्यमियों से केंद्र और राज्य सरकार की औद्योगिक प्रोत्साहन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। उद्यमियों ने कार्यशाला को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर एलडीएम बैंक से चंद्र प्रकाश, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) से लोकेश भाटिया, रैम्प टीम के संसाधन व्यक्ति ओमकार डोरखंडे, स्मार्ट एमएसएमई के कोविद शर्मा, जेम पोर्टल के अविनाश शर्मा तथा जिला उद्योग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *