क्यारीघाट से मुख्यमंत्री ने नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, HRTC बेड़े को मिली नई मजबूती

30 जुलाई: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को जिला सोलन के क्यारीघाट से नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के गठन के बाद से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के बेड़े का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण परिवहन सेवाओं का संचालन चुनौतीपूर्ण है, लेकिन HRTC अपनी विश्वसनीय सेवाओं के बल पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और जनहित आधारित नीतियों के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक होगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं भी उपलब्ध कराएगा।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री (कर्नल) डॉ. धनी राम शांडिल, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, हरदीप सिंह बावा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *