आपदा प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए समाजसेवी विजय कुमार शर्मा, प्रत्येक परिवार को दिए ₹1,500

27 जुलाई, तरसेम जरयाल : रुलहेड़ निवासी समाजसेवी एवं मलह माता सुकराला देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सराहनीय पहल करते हुए मानवता की मिसाल पेश की है।

उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से प्रभावित प्रत्येक परिवार को ₹1,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की। उनका कहना है कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद करना हर सक्षम व्यक्ति का सामाजिक और नैतिक दायित्व है।

विजय कुमार शर्मा ने प्रभावित परिवारों के शीघ्र सामान्य जीवन में लौटने की कामना करते हुए कहा कि समाज के सभी लोगों को ऐसे कठिन समय में एकजुट होकर जरूरतमंदों का सहयोग करना चाहिए।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *