3 अगस्त तक बंद रहेगी टांवां-कुम्मी-भ्यूरा-सकरोहा-गागल सड़क, वैकल्पिक मार्ग से करें सफर

25 जुलाई: टांवां-कुम्मी-भ्यूरा-सकरोहा-गागल सड़क पर फुटपाथ निर्माण कार्य के चलते 3 अगस्त 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलदीप सिंह पटियाल ने आदेश जारी किए हैं।

प्रशासन के अनुसार निर्माण कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए 22 जुलाई से 3 अगस्त तक उक्त सड़क पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

इस दौरान वाहन चालक मंडी-गागल-नलसर सड़क तथा बग्गी-डडौर सड़क को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *