18 जून : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं के कंपार्टमेंट विद्यार्थियों की परीक्षाएं 3 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। मार्च 2026 की वार्षिक परीक्षा में कंपार्टमेंट आए नियमित छात्रों के पेपर संबंधित स्कूल अपने स्तर पर करवाएंगे।
बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षा का समय दोपहर 12:45 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी स्कूलों को नियमों के तहत परीक्षा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी छात्र अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।