80 जेबीटी को मिली नौकरी, शिक्षा विभाग ने जारी किए नियुक्त पत्र

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

मंडी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी ने जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए हुई काऊंसलिंग का परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया है। परिणाम के साथ शिक्षा विभाग ने 80 अध्यापकों को नियुक्त पत्र जारी किए हैं।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी अमरनाथ राणा ने बताया कि इसमें 37 पद सामान्य बैच बाइज और 43 पद वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के कोटे से भरे गए हैं। वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के कोटे में कर्ण सिंह, भूपेंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार, भीमा देवी, अविनाश कुमारी, बिंदू, मनीषा ठाकुर, स्मृति प्रधान, रेणू देवी, दीपिका वर्मा, रिशू कुमारी, कुमारी अमिता, सुनीला देवी, सुमन बाला, दया पटियाल, पुष्पा देवी, राजकुमार, नीलम, अकांशा, सुनीला कुमारी, किरण देवी, अंजना देवी, नवीन, अर्चना, स्वेता, मधुबाला, अनीता देवी, सवीता कुमारी, रजनी, आशीष, रेखा देवी, रीना, प्रियंका, डिम्पल, बीरबल, विवेक शर्मा, स्वेता, आशीष कुमार, संतोष, शशि कुमार, रक्षा देवी, ममता देवी को नियुक्त पत्र दिए गए हैं।

सामान्य बैचवाइज में आरती, लता देवी, शिवानी, पूनम, अर्चना कुमारी, लीला देवी, कुसमा देवी, पूजा कुमारी, रीता देवी, कुमारी कल्पना, अनीता कुमारी, चंद्रमणी, विजय कुमार, सतीश, भारती चंदेल, सुमन माला, कमलेश कुमारी, मिनाक्षी शर्मा, अति बाला, भारती भारद्वाज, संजय कुमार, मीना कुमारी, सुनीता देवी, राजकुमार, बृजलाल, सवीता देवी, निर्मला देवी, अनू ठाकुर, रीता देवी, हीरा लाल, रीना कुमारी, सस्वती देवी, सपना चौधरी, कुलदीप, भावन कुमार और विपन कुमार को स्कूल आऊट करके ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *