370 बिरयानी विवाद: कॉमेडियन प्रणीत मोरे समेत कई लोगों पर FIR दर्ज

13 जून : महाराष्ट्र में चर्चित 370 बिरयानी विवाद को लेकर साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कॉमेडियन और बिग बॉस फेम प्रणीत मोरे समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर संबंधित व्यक्तियों को पूछताछ के लिए नोटिस भी जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 36/2026 दर्ज की है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार को नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि विवाद एक वायरल वीडियो क्लिप से जुड़ा है, जिसमें एक स्टैंडअप शो के दौरान एक युवक ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की।

विवाद के बाद शो के होस्ट प्रणीत मोरे की भूमिका भी चर्चा में आ गई। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध करने के बजाय पूरे घटनाक्रम को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया। इसके बाद मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू की गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *