300 फीट नीचे लुढ़का ट्रैक्टर, दाे घायल

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

9 जनवरी। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तहसील लड़भडोल के द्रमन-गोलवां मार्ग के समीप एक ट्रैक्टर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। यह ट्रैक्टर (एचपी 23बी 3537) अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क मार्ग से लगभग 300 फुट नीचे लुढ़क गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार इन घायल लोगों को पालमपुर अस्पताल शिफ्ट किया गया है। नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल तथा स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दिन के करीब 3 बजे विकेश चौहान सुपुत्र बख्शी चंद निवासी गांव भ्रां और चालक सचिन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गांव चौबू इस दुर्घटना में घायल हो गए और उन्हें उपमंडल अस्पताल पालमपुर शिफ्ट किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *