26 साल की उम्र में बुझ गया घर का चिराग, हमीरपुर के जवान अभिषेक कुमार का निधन

16 मई: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत टपरे के नोहगी गांव से दुखद खबर सामने आई है। भारतीय सेना में तैनात जवान अभिषेक कुमार का काला पीलिया की बीमारी के चलते निधन हो गया। वह केवल 26 वर्ष के थे। उनका उपचार दिल्ली के आरआर अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार करीब एक माह पहले छुट्टी पूरी कर ड्यूटी के लिए हिसार लौटे थे। वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टी व दस्त की शिकायत हुई। जांच के दौरान पता चला कि वह काला पीलिया से पीड़ित हैं। हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

जवान के निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में मातम का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। अभिषेक कुमार के असमय निधन से परिवार के साथ-साथ इलाके के लोगों को भी बड़ा आघात पहुंचा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *