डीजल महंगा पड़ते ही ट्रक यूनियन का बड़ा फैसला, बढ़ा माल भाड़ा

17 मई, कविता शांति गौतम: डीजल के दामों में 3 रुपए की बढ़ोतरी के बाद एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ने माल भाड़ा बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर बीबीएन में बनने वाले उत्पादों और कच्चे माल की ढुलाई लागत पर पड़ेगा, जिससे कई सामान महंगे हो सकते हैं।

बीबीएनआईए और ट्रक यूनियन के बीच हुए एमओयू के अनुसार डीजल के दाम बढ़ने पर छोटी गाड़ियों का किराया 30 पैसे और बड़ी गाड़ियों का 50 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया जाता है। इसी के तहत अब 6 टायर और 10 टायर वाहनों के नए रेट लागू कर दिए गए हैं।

नई दरों के मुताबिक बद्दी से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई तक माल ढुलाई का खर्च सैकड़ों से हजारों रुपए तक बढ़ गया है। ट्रक यूनियन प्रधान विद्या रतन चौधरी ने कहा कि डीजल कीमतों के अनुसार किराए में बदलाव आगे भी जारी रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *