बलद्वाड़ा-कशमली सड़क 5 नवंबर तक रहेगी बंद, वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन

23 अक्तूबर: लोक निर्माण विभाग के सरकाघाट मंडल द्वारा बलद्वाड़ा-कशमली सड़क पर पीसीसी पेवमेंट का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 24 अक्तूबर से 5 नवंबर 2026 तक इस सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम के आदेशानुसार, इस अवधि में वाहन चालक बलद्वाड़ा-धबोई सड़क, कलेरी लिंक रोड, बतुरड़ा-धनालग सड़क तथा करद्वान मार्ग से नरला चौक होकर आवाजाही कर सकेंगे।

लोक निर्माण विभाग को सड़क बंद रहने की सूचना देने के लिए उचित स्थानों पर सूचना एवं डायवर्जन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, विभाग को निर्धारित अवधि के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूरा करने को कहा गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *