19 सितम्बर: विद्युत विभाग के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि पुरानी एलटी विद्युत लाइनों को नई लाइनों से बदलने तथा आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते 20 सितंबर को डीटीआर 250 केवीए मसरेहड़ और 100 केवीए मसरेहड़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान मसरेहड़ व साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। मौसम खराब होने की स्थिति में यह शटडाउन अगले दिन किया जाएगा।