धर्मशाला के डिपो बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में 19 सितंबर को बिजली बंद

19 सितंबर:धर्मशाला के डिपो बाजार और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार, 19 सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत अभिषेक कटोच ने बताया कि विद्युत लाइन में कंडक्टर को केबल में बदलने और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इस दौरान डिपो बाजार, लोअर डिपो बाजार, सिविल लाइन सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो निर्धारित शटडाउन का कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *