19 अगस्त: विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत भोजपुर में 630 केवीए भोजपुर ट्रांसफार्मर से संचालित एलटी विद्युत लाइन पर आवश्यक कार्य के चलते 20 अगस्त 2026 को भोजपुर बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि विद्युत लाइन पर पोल और स्ट्रक्चर खड़ा करने सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जाने हैं। इसके लिए सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान सिनेमा चौक से गोपाल मंदिर तक भोजपुर बाजार क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
उन्होंने उपभोक्ताओं और आम जनता से निर्धारित समय में विद्युत आपूर्ति बंद रहने के दौरान सहयोग करने तथा विद्युत कार्यस्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ और आवागमन से बचने की अपील की है। मौसम और अन्य परिस्थितियों के अनुसार कार्य कार्यक्रम में बदलाव संभव है।