24 अक्तूबर: उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि 27 अक्तूबर को बचत भवन, हमीरपुर में प्रस्तावित जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के चलते बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक की नई तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर दी जाएगी।