24 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि विद्युत लाइनों की मरम्मत के चलते 27 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान कोटला फीडर के अंतर्गत आईटीआई, द्रमण, मंझग्रां, ददरोली, डिग्री कॉलेज, छतड़ी, सिहूंवां, जलाड़ी, भरनौली, घटनालू, चमडेरा, केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।