15 जुलाई को शाहपुर के कई क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद

15 जुलाई: विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को 11 केवी कोटला फीडर की मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान ददरोली, सरकारी डिग्री कॉलेज, छतड़ी, सिहुवां, जलोड़ी, भरनौली, घटनालु, चमडेरा, लोअर सिहुवां, केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *