13 जून , कविता शांति गौतम: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 14 जून (रविवार) को बद्दी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
अतिरिक्त अभियंता, विद्युत बोर्ड बद्दी ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 66 केवी इंडोरमा एवं विनसम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
प्रभावित क्षेत्रों में साई, थाना, लोधीमाजरा, जटीमाजरा, नंदपुर, जोड़ियां, पंगा, ठेड़ा, शाहपुर, डोडवाल, बूथगढ़, किशनपुरा, ढेला, कौंड़ी, मानकपुर, बनवीरपुर, रोहतवाला, कुईवाला, बसोला, रायपुर झखोली, मानपुरा सहित आसपास के क्षेत्र और यहां स्थित औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं।
विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग और आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी करने की अपील की है। बोर्ड ने बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।