12 मई से SPU की यूजी-पीजी परीक्षाएं, 4 जिलों में बनाए गए 23 केंद्र

28 अप्रैल: Sardar Patel University Mandi ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) सैमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षाएं 12 मई से शुरू होकर 30 मई तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए मंडी, कुल्लू, चम्बा और कांगड़ा जिलों में कुल 23 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें मंडी में सबसे अधिक 15 केंद्र, कांगड़ा में 4, कुल्लू में 3 और चम्बा में 1 केंद्र शामिल है।

इन परीक्षाओं में बीबीए, बीसीए, बीएड, बीएचएम, बीपीई, बीपीएड, बीवोक और बीएससी जैसे विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं। वहीं पीजी स्तर पर एमए (अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र), एमएससी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, बॉटनी, जूलॉजी, एनवायरनमेंट साइंस), एमबीए, एमसीए, एमकॉम, एमटीटीएम और पीजीडीसीए सहित कई विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।

परीक्षा नियंत्रक सुनील ठाकुर ने बताया कि सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षाएं निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण तरीके से करवाई जाएंगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *