28 अप्रैल: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में कुल 29 महिलाओं ने भाग लेकर मोमबत्ती बनाने की तकनीक सीखी।
समापन समारोह के दौरान आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं या समूह बनाकर भी उद्यम स्थापित कर सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से ऋण लेने में आरसेटी की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, मूल्यांकनकर्ता सोमदत्त शर्मा, मुकेश कुमार, फैकल्टी सदस्य विनय चौहान, प्रशिक्षक किरण सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे