10 अगस्त को सोलन के कई क्षेत्रों में बिजली बंद, 10 से 5:30 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

8 अगस्त: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 10 अगस्त 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक पावर हाउस मार्ग, सपरुन गुरुद्वारा, जिला परिषद, पोस्ट ऑफिस, सुगंधा अपार्टमेंट, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसके अलावा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पावर हाउस रोड, डुंगा मोड़, ग्रीन वैली, देहूंघाट बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल, एलआईसी कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड फेज-1 व 2, एससीईआरटी, रबौन, वशिष्ठ कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसी समयावधि में आंजी, शमलेच, नगाली, बड़ोग हाइट, बाड़ा और कोरो कैंथड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

राहुल वर्मा ने कहा कि खराब मौसम अथवा किसी अपरिहार्य कारण से निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *