होटल मैनेजमेंट में करियर का सुनहरा मौका, धर्मशाला संस्थान में 275 सीटों पर शुरू हुए दाखिले

10 जून : राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) खनियारा, धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान में पांच डिप्लोमा कोर्सों के लिए कुल 275 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। वहीं बीएससी होटल मैनेजमेंट में राष्ट्रीय परीक्षा जेईई के तहत सीटें भरने के बाद रिक्त सीटों पर भी प्रवेश दिया जाएगा।

संस्थान के प्राचार्य एवं पर्यटन विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक विनय धीमान ने बताया कि बीएससी होटल मैनेजमेंट की डिग्री जेएनयू यूनिवर्सिटी से प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को निजी संस्थानों की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत कम फीस पर यह कोर्स उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी शैक्षणिक सत्र से 60 छात्रों और 30 छात्राओं के लिए छात्रावास सुविधा भी शुरू की जाएगी।

पांच डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 27 जून तक तथा बीएससी होटल मैनेजमेंट के लिए 15 जून तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 400 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से संस्थान के प्रिंसिपल के नाम जमा करवाना होगा।

संस्थान में प्रवेश के लिए किसी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एडमिशन सेल एसआईएचएम धर्मशाला के दूरभाष नंबर 80911-51648, 81468-60880 और 79863-19121 पर संपर्क कर सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *