हिमाचल: भाजपा में ही रहेंगे अनिल शर्मा, आश्रय भी थामेंगे बीजेपी का दामन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

मंडी। हिमाचल के मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा के कांग्रेस पर जाने की अटकलों को आज पूरी तरह विराम लग गया है। अनिल शर्मा भाजपा में ही रहेंगे। यही नहीं उनका पूरा परिवार भी भाजपा के साथ ही रहेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि अनिल शर्मा का बेटा और पंडित सुखराम का पोता आश्रय शर्मा भी भाजपा का दामन थामेगा।

यह खुलासा शनिवार को हिमाचल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने किया है। शनिवार को मंडी में आयोजित पीएम मोदी रैली के बाद सीएम जयराम ठाकुर और सुरेश कश्यप ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा हमारे विधायक हैं। उनको पार्टी में पुरा मान सम्मान दिया जाएगा। उनकी हर मांग को भी पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अनिल शर्मा पहले से ही बीजेपी के सदस्य हैं। हालांकि आश्रय के कांग्रेस में जाने से उनके साथ कुछ मन मुटाव था जो अब पूरी तरह से दूर हो चुका है। अनिल शर्मा के मन में जो भी मन मुटाव था वह भी अब दूर हो गया है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में अनिल शर्मा बीजेपी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही उनके बेटे आश्रय शर्मा भी बीजेपी का दामन थामेंगे। उन्होंने बताया कि इसका फैसला दिल्ली में पहले ही हो चुका है। आश्रय शर्मा के बीजेपी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। बता दें कि काफी समय से अनिल शर्मा के बीजेपी में रहने या फिर कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। जिन पर आज पूरी तरह से विराम लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *