हिमाचल प्रदेश के गुम्मा के पास मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के चलते बंद

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

27 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के गुम्मा के पास मंडी पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के चलते बंद हो गया है।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मंडी कुल्लू (NH 3) हणोगी मंदिर के पास भूस्खलन के चलते बंद है। इस वक्त सड़क बहाली का कार्य जारी है।मंडी-पठानकोट हाईवे पर सोमवार दोपहर बाद गुम्मा के नजदीक अचानक पहाड़ी दरकने से यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा।

इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं। इससे वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पहाड़ दरकने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बाद में लोनिवि ने कर्मचारियों और मशीनरी से मार्ग को बहाल कर यातायात सुचारु किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *