हिमाचल कांग्रेस की पहली आमसभा 4 जुलाई को, प्रभारी रजनी पाटिल रहेंगी शामिल

3 जुलाई: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली आमसभा 4 जुलाई को शिमला स्थित राजीव भवन में आयोजित होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने बताया कि सुबह 10:30 बजे होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार करेंगे। इस दौरान सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, कांग्रेस विधायक, पिछले विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशी, पीसीसी पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ-साथ विभिन्न अग्रणी संगठनों और विभागों के राज्य प्रमुख भी आमसभा में भाग लेंगे।

आमसभा के बाद दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग बैठक करेंगी। वहीं 5 जुलाई को वह पार्टी मुख्यालय में महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, एससी विभाग और अल्पसंख्यक विभाग की राज्य कार्यकारिणियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *