कांगड़ा घाटी रेल यात्रियों को बड़ी राहत, शुक्रवार को भी चलेंगी नैरो गेज ट्रेनें

3 जुलाई: कांगड़ा घाटी रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण शुक्रवार को बंद रहने वाली नैरो गेज ट्रेन सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू के निर्देश पर यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 52465, 52467, 52470, 52472, 52473, 52474, 52464 और 52469 अब शुक्रवार को भी अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगी। पहले इन ट्रेनों को मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब इन्हें दोबारा बहाल कर दिया गया है।

ट्रेन सेवाओं के फिर से शुरू होने से कांगड़ा घाटी के स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है।

जम्मू मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और निर्बाध रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139, एनटीईएस वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *