भद्रवाड़ क्षेत्र में 22 से 31 अगस्त तक रोजाना 8 घंटे बिजली रहेगी बंद

21 अगस्त: विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ के तहत 11 केवी पिंगला फीडर में एचटी लाइन की री-कंडक्टिंग के कार्य के चलते 22 से 31 अगस्त 2026 तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ के सहायक अभियंता ई. हंस राज ने बताया कि इस अवधि में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पिंगला, थौना, करनाल, लुहाखर, चौरी, पडासला, बैरी, ब्रांग सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से री-कंडक्टिंग कार्य में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *