हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

29 जुलाई: हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को अनुसूचित जातियों के कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। आयोग को ‘अनुसूचित जातियों के कल्याण’ विषय पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सेमीफाइनलिस्ट के रूप में मान्यता प्रदान की गई और ‘स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि के बाद आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, डॉ. विजय डोगरा और कुमारी शालिनी जम्वाल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस सम्मान की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने आयोग को इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए आयोग द्वारा किए जा रहे समर्पित एवं प्रभावी कार्यों का प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोग भविष्य में भी समाज के वंचित वर्गों के हितों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *